रोहिंग्या मुद्दे पर सान सू की ने कहा-अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आलोचनाओं से हम डरने वाले नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 11:32 AM (IST)

म्यांमार: म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने रोहिंग्या मामले पर हो रही आलोचना पर जवाब देते हुए कहा कि रोहिंग्या म्यांमार में आतंकी हमलों में शामिल हैं। रोहिंग्या समूहों ने म्यांमार में हमले कराए। सू की ने कहा कि म्यामांर ने रोहिंग्या लोगों को संरक्षण दिया लेकिन नतीजा क्या निकला, उन्होंने हम पर ही हमले किए। सू की ने कहा कि जो लोग म्यांमार में वापस आना चाहते हैं, हम उनके लिए हम रिफ्यूजी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
PunjabKesari
सूकी ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल हर हालात और आतंकी खतरे से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि म्यामांर सामाजिक स्थिति पर काफी जटिल है। हम जल्द ही हर तरह की समस्या का सामना करेंगे। सरकार शांति की ओर बढ़ने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। साथ ही सू की ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आलोचनाओं से हम डरने वाले नहीं और आतंकी गतिविधियों से हम सख्ती के साथ निपटेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News