शुक्र ग्रह पर 2-3 अरब साल तक पानी रहा होगा : अध्ययन

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 06:20 PM (IST)

वाशिंगटनः नासा के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि शुक्र ग्रह पर 2-3 अरब साल तक पानी रहा होगा। अध्ययन में कहा गया है कि सौर मंडल के सबसे गर्म सदस्य यानी शुक्र में पानी की मौजूदगी 70 करोड़ साल पहले तक रही होगी। इसके बाद शुक्र में नाटकीय बदलाव शुरू हो गया। शुक्र की जलवायु के इतिहास के बारे में यह शोध नया प्रकाश डालता है। करीब 40 साल पहले नासा के पायोनियर वीनस मिशन ने संकेत दिया था कि पृथ्वी की ‘‘ट्विस्टेड सिस्टर'' कहलाने वाले इस ग्रह में कभी पानी रहा होगा।

नासा के ‘‘गोडार्ड इन्स्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज'' :जीआईएसएस: के अनुसंधानकर्ताओं ने शुक्र में तरल जल के अनुकूल स्थिर जलवायु की संभावना को देखते हुए पांच अलग अलग जल स्तर वाले मॉडल बनाए। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि शुक्र में करीब तीन अरब साल तक अधिकतम लगभग 50 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच स्थिरता बनाए रखने की क्षमता थी।

जीआईएसएस के माइकल वे ने बताया ‘‘हमारी परिकल्पना है कि शुक्र में अरबों साल तक स्थिर जलवायु रही होगी। यह संभव है कि सौरमंडल के इस सर्वाधिक गर्म ग्रह की चक्रीय प्रक्रिया (ग्लोबल सफेर्सिंग इवेन्ट) की वजह से इसकी जलवायु में बदलाव हुआ और कभी पृथ्वी जैसी इसकी जलवायु आज की बेहद गर्म जलवायु में तब्दील हो गई।''

सौरमंडल में शुक्र सूर्य से दूसरा सबसे नजदीक का ग्रह है। यह सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है। इसका आकार पृथ्वी से जरा छोटा है लेकिन इसका भार पृथ्वी के भार से समानता रखता है । शुक्र एकमात्र ग्रह है जो सूर्य का उल्टा चक्कर लगता है जबकि सौर मंडल के सभी ग्रह घड़ी की सुइयों के घूमने की दिशा में सूर्य के आसपास घूमते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News