संविधान का सम्मान करता हूं, 2024 में छोड़ दूंगा राष्ट्रपति पदः पुतिन

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 06:14 PM (IST)

मास्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि वर्ष 2024 में राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा होने के बाद अपने पद से हट जाएंगे। पुतिन ने कहा कि वह रूस के संविधान का सम्मान करते हैं और रूस का संविधान किसी भी राष्ट्रपति को लगातार 2 कार्यकाल से ज्यादा पद पर रहने की अनुमति नहीं देता।

उन्होंने कहा कि मैंने रूस के संविधान का हमेशा सख्ती से पालन किया है। संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल से अधिक राष्ट्रपति के पद पर नहीं रह सकता। मैं भी इस नियम का पालन करूंगा। पुतिन के पद छोडऩे का अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि वह सत्ता से दूर चले जाएंगे। वर्ष 2008 में भी पुतिन ने राष्ट्रपति के लगातार 2 कार्यकाल पूरा करने के बाद पद से हटे थे, लेकिन वह प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता की बागडोर संभाले रहे।

इसके बाद वह वर्ष 2012 में एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। गौरतलब है कि पुतिन मार्च में ही चौथी बार रूस के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। वह रूस के इतिहास में तानाशाह जोसफ स्टालिन के बाद सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाले नेता बन गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News