ब्रिटेन के ल्यूटन शहर में हिंसा, कई घायल
punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 03:26 AM (IST)
लंदन: ब्रिटेन के दक्षिण-पूर्वी शहर ल्यूटन के रिहायशी इलाके में रविवार को बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हिंसा में कई लोगों पर चाकू से हमले हुए जिसके बाद कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवा की टीमों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है।