अमेरिका ने मानवाधिकारों को लेकर मिस्र की सैन्य सहायता रोकी
punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 11:28 AM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने मानवाधिकारों को लेकर चिंताओं के बीच मिस्र को दी जाने वाली 13 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता रद्द कर दी। इस घोषणा ने कुछ ही दिन पहले अमेरिकी प्रशासन ने मिस्र में 2.5 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी थी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि मिस्र ने 13 करोड़ डॉलर की सैन्य वित्तीय सहायता लेने के लिए शर्तों को पूरा नहीं किया है।
मिस्र के लिए निर्धारित इस राशि को सितंबर से रोक कर रखा गया था। मंत्रालय ने कहा कि यह धनराशि अब अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्धाारित की जानी चाहिए। उसने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। मंत्रालय ने हालांकि मिस्र को 2.5 अरब डॉलर के सैन्य परिवहन विमानों और रडार प्रणालियों की बिक्री का कोई उल्लेख नहीं किया। उसने इस बिक्री को मंगलवार को मंजूरी दी थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बाइडन ने आसियान के लिए राजदूत को नामित किया

सेना प्रमुख किया लद्दाख में फॉरवर्ड एरिया का दौरा, जवानों संग की बात, ऑपरेशनल तैयारियों का भी लिया जायजा

यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के निधन से दुखी हूं: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

भारत में कोरोना मामलों में उताव-चढ़ाव जारी, 11 की हुई मौत, 18096 एक्टिव केस