हिलेरी को मिला सलमान का साथ

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2016 - 04:22 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में डैमोक्रेटिक पार्टी की उर्म्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समथर्न करने वालों में बालीवुड स्टार सलमान खान भी शामिल हैं। अपने दबंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाले सलमान अमरीकी राष्ट्रपित चुनाव में बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं । 

फेसबुक पर उनकी हिलेरी क्लिंटन के समथर्न में की गई पोस्ट इस बात का प्रमाण है। सलमान खान ने अपनी फेसबुक पर हिलेरी क्लिंटन को संबोधित करते लिखा है कि उम्मीद है कि आपकी जीत हो। भगवान आपको संविधान और मानवीय मूल्यों का पालन करने की शक्ति दे। शुभकामनाएं।

सलमान के अलावा अपने काम को लेकर आए दिन अमरीका का दौरा करने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी हिलेरी क्लिंटन का समर्थन कर रही हैं। मल्लिका (39) ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वह पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, संगीतकार स्टीव वंडर और अभिनेता सैमुएल एल. जैक्सन के साथ हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि उन्हें करिश्माई राष्ट्रपति (पूर्व) से मिलने का सम्मान प्राप्त हो चुका है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News