US President Election : Joe Biden मैदान से बाहर, Donald Trump ने कसा तंज

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 06:04 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के President Joe Biden के चुनाव मैदान में हटने की घोषणा के बाद से अमेरिका में सियासी माहौल गर्मा गया है और Biden को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। सबसे पहली प्रतिक्रिया रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार Donald Trump की तरफ से आई है। न्यूज चैनल सी एन एन को दिए गए इंटरव्यू में Donald Trump ने Biden की उम्मीदवारी वापस होने पर सियासी तंज कसा है। ट्रंप ने कहा Joe Biden अमेरिकन इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे हैं। Kamala Harris के मैदान में उतरने पर ट्रंप ने कहा कि Kamala Harris को हराना उनके लिए Joe Biden के मुकाबले ज्यादा आसान होगा।  

गौरतलब है कि अमरीका में चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में डोनाल्ड ट्रंप Joe Biden के मुकाबले काफी आगे चल रहे थे और माना जा रहा था कि यह चुनाव अब एक तरफा हो जाएगा। पिछले दिनों Donald Trump पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनकी लोक प्रियता में अचानक इजाफा हो गया था और लोग अब उन्हें अगले राष्ट्रपति के तौर पर देख रहे थे। अमेरिका में Joe Biden के शासनकाल में अर्थव्यवस्था में मंदी देखने को मिल रही है लिहाजा लोग अब बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। Joe Biden के मैदान से हटने के बाद अब Donald Trump ज्यादा आक्रामक रुख अख्तियार कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News