Iran-US Tension : अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी 'युद्ध का ऐलान', ईरान ने दी सख्त चेतावनी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 12:11 AM (IST)
तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के आसपास चल रही अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी को "युद्ध का कृत्य" (act of war) करार दिया है।
Blockading Iranian ports is an act of war and thus a violation of the ceasefire.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 21, 2026
Striking a commercial vessel and taking its crew hostage is an even greater violation.
Iran knows how to neutralize restrictions, how to defend its interests, and how to resist bullying.
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कड़े शब्दों में अपनी बात रखते हुए कहा कि ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करना न केवल उकसावे वाली कार्रवाई है, बल्कि यह मौजूदा संघर्ष विराम का सीधा उल्लंघन भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी वाणिज्यिक जहाज पर हमला करना और उसके चालक दल को बंधक बनाना इससे भी बड़ा उल्लंघन है।
ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान इन प्रतिबंधों को बेअसर करना और अपने हितों की रक्षा करना बखूबी जानता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान किसी भी तरह की "धौंस" (bullying) का डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार है।
