अमरीका में हो सकता है इन नीतियों में बदलाव, भारत को होगा नुकसान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 01:22 PM (IST)

वाशिंगटन: अमरीकी चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद उनका राष्ट्रपति बनना तय है।  ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद कुछ  एेसी नीतियों में बदलाव कर सकते हैं जो भारतीयों पर कुठाराघात  साबित हो सकती हैं। ट्रंप ने चुनाव प्रचार में कहा था कि राष्ट्रपति बनते ही वो अवैध रूप से अमरीका  में रहने वाले प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने की शुरुआत करेंगे। 

एक ताजा अध्ययन के अनुसार अमरीका में करीब एक लाख साठ हजार अवैध प्रवासी हैं। लेकिन ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अमरीका में 20 लाख अवैध प्रवासी हैं। ट्रंप आतंकवाद प्रभावित इलाकों से आने वाले प्रवासियों पर भी अंकुश लगा सकते हैंं। ट्रंप ने अमरीका की दक्षिणी सीमा से आने वाले प्रवासियों पर भी रोक लगाने की बात कही है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रचार के दौरान कहा था कि वो नाटो के सहयोगी देशों को सैन्य मदद पर भी अंकुश लगा सकते हैं।

ट्रंप ने कहा है कि अगर वो जीते तो अमरीका उन्हीं देशों की सैन्य मदद करेगा जो उसकी शर्तें मानेंगे। दूसरे विश्व युद्ध के बाद शायद पहली बार किसी अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगी देशों की सैन्य मदद को लेकर ऐसा बयान दिया है। ट्रंप ने अमरीकी जनता से वादा किया है कि अगर वो जीते तो इराक और लेवांत में इस्लामिक स्टेट पर कहर टूट पड़ेगा। ट्रंप के बयानों से संकेत मिलता रहा है कि वो सीरिया में बशर अल असद सरकार के समर्थक हैं जबकि मौजूदा अमरीकी प्रशासन बशर विरोधियों को समर्थन दे रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News