कॉल सेंटर रैकेट: अमरीका ने 32 भारतीयों पर दर्ज किया केस

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2016 - 12:05 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी न्याय विभाग ने भारत स्थित कॉल सेंटर से जुड़े करोड़ों डॉलर के घोटाले में कथित रूप से शामिल होने को लेकर 60 व्यक्तियों तथा इकाइयों पर अभियोग लगाया है। इनमें बड़ी संख्या में भारतीय हैं।

कॉल सेंटर के जरिए हजारों अमरीकी नागरिकों के साथ ठगी की गई। इन व्यक्तियों में से 20 को गुरुवार को अमरीका में गिरफ्तार किया गया जबकि भारत में 32 लोगों तथा 5 कॉल सेंटर पर घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने का अभियोग लगाया गया है। कई लोग हाल ही में भारत में गिरफ्तार हुए। उन्हें प्रत्यर्पण का सामना करना पड़ सकता है। न्याय विभाग के अनुसार अभियोग में कहा गया है कि ये भारत में धोखाधड़ी की योजना में शामिल थे। इसमें अहमदाबाद में कॉल सेंटरों का नेटवर्क शामिल था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News