हिटलर का निजी ग्लोब 65,000 डॉलर में नीलाम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 05:54 PM (IST)

न्यूयार्क : जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर का  निजी ग्लोब अमरीका में हुई नीलामी में 65,000 अमरीकी डॉलर में बिका। यह एक अनूठा ग्लोब है जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में एक अमरीकी सैनिक जॉन बार्समियान ने 10 मई 1945 को जर्मनी के बर्खेस्गादेन स्थित हिटलर के निवास से यादगार के रूप में साथ ले गए थे।

अमरीका के लाईव नीलामीकर्ताओं के  मुताबिक यह ग्लोब लकड़ी के आधार पर लगा है। नीलामीघर ने बताया ग्लोब पर दर्ज स्थानों और देशों के नाम जर्मन भाषा में हैं।1939 की जर्मनी-सोवियत फ्रंटियर संधि के तहत जर्मनी की सीमाओं में पौलेंड के हिस्से को शामिल किया गया है।इस ग्लोब के साथ अपने परिवार के नाम लिखा बार्समियान का एक खत है जो 10 मई 1945 को लिखा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News