UN की चेतावनी- तख्तापलट और कोरोना के कारण आर्थिक आपदा की कगार पर म्यांमार

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 07:34 PM (IST)

 न्यूयार्कः संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार के हालात पर चिंता जताते हुए चेतावनी दी  कि सैन्य तख्तापलट और कोरोना महामारी के कारण म्यांमार आर्थिक आपदा की कगार पर  पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र के विकास प्रोग्राम (UNDP) की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार की लगभग आधी आबादी इस साल के अंत तक गरीबी की गिरफ्त में आ जाएगी। UNDP प्रशासक आशिम स्टेनर ने कहा कि हम एक त्रासदी की तरफ जा रहे हैं।

 

UNDP रिपोर्ट में बताया गया कि अगर म्यांमार की सुरक्षा और आर्थिक हालात अगर स्थिर नहीं हुए तो 2.5 करोड़ लोग वर्ष 2022 तक गरीब हो जाएंगे। यह तादाद म्यांमार की कुल आबादी का 48 फीसद है। खाने की बढ़ती कीमतों, आय और वेतन भत्तों में भारी कमी, बैंकिंग और स्वास्थ्य की मूलभूत सेवाओं में गिरावट और सामाजिक सुरक्षा में कमी से लाखों लोग गरीबी की रेखा (प्रतिदिन 1.10 अमेरिकी डालर या 81.51 रुपए की आय) के नीचे जाने वाले हैं।

 

रिपोर्ट के अनुसार यह आर्थिक संकट महिलाओं और बच्चों की स्थिति को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। म्यांमार में इस तरह की गरीबी वर्ष 2005 से नहीं देखी है।  15 साल पहले 2005 में म्यांमार की गरीबी दर 48.2 फीसद थी जबकि 2017 में 24.8 फीसद गरीबी दर थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News