Russia-Ukarine War: तुम्हारे टैंक को रूस छोड़ आएं? डीजल खत्म होने के बाद यूक्रेन नागरिक ने लिए खूब मजे- देखें VIDEO

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 03:40 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 6वां दिन जारी है।  रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फिर से भीषण गोलाबारी की है। रूसी सैनिक लगातार हमला कर रहे हैं। वे यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने के काफी करीब पहुंच गए हैं। लेकिन यूक्रेनी सेनाएं हार मानने को तैयार नहीं है और रूसी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने रूसी सेना को कीव के बाहर रोक रखा है। इसी बची दोनों देशों में जारी जंग के बीच एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि रूसी सैनिकों के टैंके का तेल खत्म हो गया है और वहां से निकल रहे यूक्रेन नागरिक रूसी सैनिकों के मजे ले रहा है। 

इस वीडियो को कई यूजर्स ने ट्विटर पर इस शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रूसी सेना का टैंक सड़क खड़़ा हुआ है। इसी बीच उस सड़क से एक यूक्रेनी नागरिक कार से गुजर रहा होता है और वह सड़क पर खड़े रूसी टैंक को देखते हुए रूसी सैनिकों से पूछता है कि, क्या हुआ? तो रूसी सैनिक कहते हैं कि, उनके टैंक का तेल खत्म हो गया है। वह फ्यूल का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद यूक्रेन का वह नागरिक रूसी सैनिकों के मजे ले लेता है। वह कहता है कि क्या टैंक टूट गया है, इस पर रूसी सैनिक फिर जवाब देते हैं कि वे डीजल का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद यूक्रेनी नागरिक कहता है कि मैं आप लोगों को वापस रूस तक खींचकर ले जा सकता हूं और घर छोड़ सकता हूं। जिसके बाद सभी रूसी सैनिक हंसने लगते हैं।

बता दें कि, रूसी तोपों द्वारा खारकीव और कीव के बीच सुमी प्रांत के ओखतिरका में एक सैन्य अड्डे पर किए गए हमले में 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है। सुमी प्रांत के गवर्नर दमित्रो झिवित्स्की ने ‘टेलीग्राम' पर यह जानकारी दी। उन्होंने जली हुई चार मंजिला इमारत और मलबे में लोगों की तलाश करते बचावकर्मियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। बाद में उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि रविवार को युद्ध के दौरान कई रूसी सैनिक और कई स्थानीय नागरिकों की भी मौत हो गई। इस रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News