Russia Ukraine war: जेलेंस्की की नई रणनीति से हिला रूस, पुतिन ने वापस बुलाए हजारों सैनिक, सकते में पश्चिमी देश

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 12:24 PM (IST)

International Desk: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक नया और अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की नेतृत्व में यूक्रेन ने रूस के खिलाफ एक नया आक्रामक अभियान शुरू किया, जिसने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चिंता बढ़ा दी है। इस अचानक हुए हमले ने न केवल रूस बल्कि पश्चिमी देशों को भी चौंका दिया है। यूक्रेनी सेना ने रूस के कूर्स्क क्षेत्र पर बड़ा हमला किया, जिससे रूस को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तात्कालिक कदम उठाने पड़े। इस हमले ने रूस की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिससे पुतिन ने कूर्स्क क्षेत्र की सुरक्षा के लिए यूक्रेन से हजारों सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है।

 PunjabKesari


रूस ने यूक्रेन के मोर्चे से हज़ारों सैनिकों को वापस बुलाकर कूर्स्क में तैनात कर दिया है। अमेरिकी सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र की रक्षा के लिए कम से कम 1,000 सैनिकों की नई टुकड़ियां तैनात की गई हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने सैनिक इस क्षेत्र में भेजे गए हैं, लेकिन यह कदम रूस की गंभीर सुरक्षा चिंताओं का संकेत देता है। यूक्रेनी सेना ने कूर्स्क में लगभग 386 वर्ग मील क्षेत्र पर अस्थायी कब्जा जमा लिया है। यूक्रेनी बलों ने रूस के प्रमुख सैन्य ठिकानों जैसे खार्किव, पोक्रोव्स्क, और तोरेत्स्क से रूसी सेनाओं को बाहर निकाल दिया है। इस हमले के बाद रूस को मजबूरन अपने सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करना पड़ा है।

PunjabKesari
 
अमेरिका ने यूक्रेन को सलाह दी है कि वह इस वर्ष रूस के दक्षिणी या पूर्वी क्षेत्रों में बड़े हमले से बचे, क्योंकि रूस की रक्षा व्यवस्था बहुत मजबूत है। अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के अनुसार, कुर्स्क क्षेत्र पर ध्यान भटकाने के बाद यूक्रेन के पास डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में हमले कर सफलता हासिल करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल होने की संभावना कम है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले पर टिप्पणी करते हुए यूक्रेन पर नागरिक ठिकानों पर अंधाधुंध गोलीबारी का आरोप लगाया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। पुतिन का यह बयान दर्शाता है कि रूस इस आक्रामक हमले को गंभीरता से ले रहा है और इसे रोकने के लिए तैयार है। कूर्स्क क्षेत्र के अलावा, यूक्रेनी लॉजिस्टिक हब पोक्रोव्स्क पर भी विशेष दबाव आ गया है। स्थानीय सैन्य प्रशासन ने वहां के निवासियों से इलाके को खाली करने की अपील की है। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है और स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News