ब्रिटेन पी.एम. नवंबर में करेंगी भारत का दौरा

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2016 - 12:07 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन की पी.एम. थेरेसा मे नवंबर के पहले हफ्ते में भारत का दौरा करेंगी। उनके साथ इंटरनेशनल बिजनेस मिनिस्टर लियाम फॉक्स और कारोबारियों का डैलीगेशन भी रहेगा। यूरोप से बाहर उनकी यह पहली फॉरेन विजिट होगी। इससे पहले वे 2012 में ब्रिटिश होम मिनिस्टर की हैसियत से भारत आ चुकी हैं।

थेरेसा मे ने  बताया कि वे 6 से 8 नवंबर तक भारत का दौरा करेंगी।उन्होंने कहा "दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद मजबूत हैं। हमारे देश के जीवन में इंडियन डायसपोरा की अहम भूमिका है।" उनकी इस विजिट के दौरान दोनों देशों के नेता स्ट्रैटजिक सपोर्ट पर बात करेंगे।

बता दें कि थेरेस मोदी से मुलाकात के अलावा इंडिया-यूके टेक समिट का इनॉगरेशन करेंगी। यह दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस है। इस दौरान फॉक्स भारत और ब्रिटेन के नेताओं, इनोवेटर्स और आंत्रप्रेन्योर्स से मिलेंगी और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर बातचीत करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News