कोविशील्ड वैक्सीन को ब्रिटेन सरकार ने दी मान्यता, जारी हुई नई ट्रैवल गाइडलाइंस

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 02:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में बनी कोविशील्ड वैक्सीन को आखिरकार ब्रिटेन सरकार ने मान्यता दे दी है। भारत (India) के बढ़ते दबाव के बाद यूके सरकार ने यह निर्णय लिया है। ब्रिटेन ने अपने फैसले को बदलते हुए नई ट्रैवल गाइडलाइंस जारी की है। एडवाइजरी में संशोधन करते हुए यूके सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता तो दे दी है, पर अभी भी एक पेंच इसमें फंसा दिया है।
 

इसे लेकर है संदेह
यूके उच्चायोग का एक बयान की मानें तो भारत के साथ वैक्सीन सर्टिफिकेशन को मान्यता देने पर सरकार काम कर रही है। बयान में बताया गया है कि अगर भारत देश के किसी नागरिक ने कोविशील्ड की कोरोना वैक्सीन ली है और वह यूके जाता है तो उसे अभी भी क्वारंटाइन में रहना होगा क्योंकि भारत में वैक्सीन सर्टिफिकेशन को लेकर उसे संदेह है। यूके सरकार का कहना है कि उसे कोविशील्ड वैक्सनी को लेकर कोई परेशानी नहीं है। 

जानें ताजा एडवाइजरी
बता दें कि, यूके की ट्रैवल अडवाइजरी 4 अक्टूबर से लागू होनी है। इसे अभी कुछ दिन पहले जारी किया गया था। लेकिन इसमें कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता नहीं दी गई थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। अब नई एडवाइजरी में कोविशील्ड को मान्यता दे दी गई है। ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया है कि,  'चार लिस्टेड वैक्सीनों के फॉर्मूलेशन जिसमें एस्ट्राजेनिका कोविशील्ड, एस्ट्राजेनिका वैक्सजेवरिया, मॉडर्ना टाकेडा को वैक्सीन के रूप में अप्रूवल दिया जाता है।'  

आदेश में लिखा गया है कि, यूके, यूरोप, अमेरिका के वैक्सीन कार्यक्रम में लोगों को जो भी वैक्सीन लगी होगी उनको ही फुल वैक्सीनेटिड माना जाएगा। ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनिका, फाइजर बायोएनटेक, मॉडर्ना और जेनसेन वैक्सीन को मान्यता दी गई है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के सामने कोविशील्ड को मान्यता न देने का मुद्दा उठाया था। विदेश मंत्री ने कहा था कि कोविशील्ड वैक्सीन की गैर-मान्यता एक भेदभावपूर्ण नीति है। ब्रिटेन ने बाद में इसे जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News