इंसानों का मांस खाने का शौकीन था ये राष्ट्रपति !

punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2016 - 05:33 PM (IST)

युगांडाः युगांडा  देश सेना और विद्रोहियों के संघर्ष को लेकर फिर चर्चा में है। इस देश ने तानाशाह ईदी अमीन का बेहद क्रूर शासन देखा है। अमीन ने राष्ट्रपति के तौर पर करीब 8 साल तक राज किया और लोगों पर जमकर जुल्म किया। इस दौरान उसने 5 लाख से ज्यादा लोगों को जान ली और न जाने कितनी महिलाओं का रेप किया। कहा ये भी जाता है कि अमीन इंसानों का मांस खाने का शौकीन था। 

1966 से युगांडा सेना और एयरफोर्स के मुखिया रहे ईदी अमीन ने 1971 में मिल्टन ओबोटे को सत्ता से बेदखल कर यहां की सत्ता अपने कब्जे में ले ली थी। तख्तापलट के एक हफ्ते बाद फरवरी में अमीन ने खुद को युगांडा का  राष्ट्रपति, सभी सशस्त्र बलों का प्रमुख कमांडर, आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ घोषित कर दिया।

इतना ही नहीं, इस तानाशाह और उग्र राष्ट्रवादी ने युगांडा से लांगो और अछोली जातीय समूहों को सफाए के लिए एक जनजातीय नरसंहार कार्यक्रम शुरू कर दिया। इसके पीछे मकसद साफ था, ओबाटे समर्थकों की सेना का सफाया करना।अमीन ने 1972 में आदेश दिया कि जिन एशियाई लोगों को पास युगांडा की नागरिकता नहीं है, वो देश छोड़ दें। इसके बाद करीब 60 हजार भारतीयों और पाकिस्तानियों को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

देश के कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा एशियाई लोगों का था। इनके देश छोड़ते ही युगांडा की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। 1979 में जब तंजानिया और अमीन विरोधी युगांडा सेना ने धावा बोला, तब अमीन की 8 साल की तानाशाही का अंत हुआ। आखिरकार अमीन को घुटने टेकने पड़े और 11 अप्रैल 1979 को युगांडा छोड़कर भागना पड़ा। इसके 2 दिन बाद गठबंधन की पूर्व सरकार ने सत्ता संभाली। हालांकि, इससे पहले अक्तूबर 1978 में अमीन ने तंजानिया पर असफल हमले की कोशिश की थी।

अमीन ने देश छोड़ने के बाद कुछ समय लीबिया में शरण ली। फिर वो सऊदी अरब में बस गया, जहां 2003 में उसकी मौत हो गई। अमीन को 'मैड मैन ऑफ अफ्रीका' भी कहा जाता था और इसके पीछे जायज वजह भी थी। अमीन आमतौर पर लोगों की हत्या के लिए हथियारों की इस्तेमाल नहीं करता था। उसने कुछ को जिंदा जमीन में गड़वा दिया और कुछ बचे लोगों को अपने भूखे मगरमच्छों के खिलवा दिया। उसने अपने पैलेस की तकरीबन सभी खूबसूरत लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। कहा जाता है कि अमीन इंसानों का मांस खाने का शौकीन था और इसके सबूत भी मिले थे। उसके फ्रिज से बहुत सारे इंसानों के सिर बरामद हुए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News