मंगल की ओर बढ़ता दिखा UFO, कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स में छिड़ गई बहस
punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 06:14 PM (IST)
वॉशिंगटनः UFO और एलियन लाइफ को लेकर कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स ने एक बार फिर से बहस छेड़ दी है। दरअसल, यूट्यूब चैनल 'MrMBB333' चलाने वाले एक खगोलशास्त्री ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें मंगल ग्रह की ओर बढ़ रहे यूएफओ जैसी वस्तु दिखाई दे रही है। वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि अंतरिक्ष के काले शून्य में एक उज्ज्वल वस्तु दूर चली जा रही है। इस वीडियो के सामने आते ही कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स ने निष्कर्ष निकाल लिया कि मंगल ग्रह पर एलियन लाइफ मौजूद है।
वीडियो को अपलोड करने वाले शख्स ने दावा किया कि वीडियो में देखी गई वस्तु निश्चित रूप से एक विमान नहीं है। यह लाल ग्रह के निकट एक संभावित एलियन शिप हो सकता है। 24 जून 2018 को अपलोड किया गया यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया और इसे YouTube पर 55,500 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों ने जल्द ही विचित्र दृश्य को समझाते हुए विभिन्न सिद्धांतों को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया।एक यू-ट्यूबर ने लिखा कि उनके पास पुराने और नए जहाज हैं, जो अंतरिक्ष में यात्रा कर सकते हैं।
वहीं, एक अन्य यूट्यूब मेलिसा आइवी ने लिखा- ऑब्जेक्ट को ध्यान से देखें, यह रंग भी बदल रहा है। यह बहुत अजीब है। यह निश्चित रूप से धरती पर बनाया गया नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों ने तर्क दिया कि वीडियो में देखा गया यूएफओ वास्तव में एक उपग्रह हो सकता है। हालांकि, कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स ने इन दावों को खारिज करते हुए तर्क दिया कि एक उपग्रह इतनी तेज रफ्तार से उड़ नहीं सकता है।
कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स लंबे समय से दावा कर रहे हैं कि एलियंस मंगल ग्रह पर रह रहे हैं। हाल ही में नासा ने घोषणा की कि उन्हें मंगल की सतह पर कार्बनिक यौगिकों और मीथेन के अवशेष मिले हैं। इस खुलासे के बाद टायलर ग्लॉकनर सहित लोकप्रिय यूएफओ शोधकर्ताओं ने दावा किया कि लाल ग्रह की सतह के नीचे एलियन हो सकते हैं।