जापान में 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान का कहर, दिल दहला देंगे वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 05:24 PM (IST)

टोक्योः  जापान में शनिवार को शक्तिशाली तूफान हेजिबीस आया, जो अब राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई और 42 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जापान में 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान हगिबीस की वजह से लोगों में डर का माहौल है।

PunjabKesari

इससे भूस्खलन की भी आशंकाएं बढ़ गई है। भीषण  तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा। इसकी वजह से ‘सुजुका ग्रैंड प्रिक्स' में भी खलल पड़ा और 1,600 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाए। सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया के लोग जापन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। टिवटर पर  #PrayForJapan '' ट्रेंड कर रहा है औऱ लोग जापन के लोगों की सुरक्षा की दुआएं मांग रहे हैं।

PunjabKesari

तूफान के मद्देनजर जापान हवाई कंपनी ने 1929 अंतररष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द की। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को बताया कि जापान एयरलाइंस कॉरपोरेशन (जेएएल), ऑल निप्पोन एयरवेज (एएनए) और पीच एविएशन ने 262 अंतररष्ट्रीय उड़ानें रद्द की जबकि जेएएल और एएनए ने 1667 घरेलू उड़ानें रद्द की हैं। 

PunjabKesari

पूर्वी टोक्यो के चिबा में इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई। चिबा में इचिहारा दमकल विभाग के एक प्रवक्ता हिरोकी यशिरो ने एएफपी को बताया, ''49 वर्षीय एक व्यक्ति को पलटे हुये एक छोटे ट्रक में पाया गया। उसे अस्पताल ले गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।"

 

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि शनिवार शाम को मध्य या पूर्वी जापान में 216 किलोमीटर प्रति घंटा (134 मील प्रति घंटा) की अधिकतम रफ्तार से तूफान के पहुंचने की आशंका है। चिबा में 36,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए या नष्ट हो गए। स्थानीय सरकार ने प्रभावित इमारतों में रह रहे लोगों से तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

 

उल्लेखनीय है कि हगिबीस तूफान शनिवार को ग्रेटर टोक्यो सहित प्रशांत तट से टकरा सकता है। जापान की राजधानी टोक्यो में फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीबा और, कनागवा और टोक्यो में करीब 45000 लोगों को टाइफून तूफान के कारण बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। मचीदा में 10000 लोग बिजली कटौती से परेशान हैं जबकि कनागवा में खराब मौसम के चलते 23000 लोग प्रभावित हुए हैं।

PunjabKesari

जापान में 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान हगिबीस की वजह से लोगों में डर का माहौल है। अभी तक 42 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तूफान के शनिवार (आज) को तट से टकराने की आशंका है। जापान में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 'हगिबीस' तूफान के असर से राजधानी टोक्यो का आसमान गुलाबी और बैंगनी हो गया है। फिलीपींस ने इस तूफान को हगिबीस नाम दिया है। वहां की भाषा में इसका मतलब रफ्तार होता है। बता दें कि जापान में 1958 में इसी तरह के तूफान ने भारी तबाही मचाई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News