दो शीर्ष अधिकारियों ने छोड़ा फेसबुक का साथ, मार्क जकरबर्ग से था गहरा रिश्ता

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 03:37 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के दो शीर्ष अधिकारी जल्द ही कंपनी से विदा लेने वाले हैं। कंपनी छोडऩे वालों में फेसबुक के उत्पाद प्रमुख क्रिस कॉक्स भी शामिल हैं। वह फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के साथ लंबे समय से हैं।  
  PunjabKesari  

जुकरबर्ग ने वीरवार को अपने पोस्ट में लिखा कि क्रिस डेनियल्स भी फेसबुक का साथ छोड़ेंगे। वह मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। जुकरबर्ग ने लिखा कि नई परियोजना के लिए कॉक्स लंबे समय से कंपनी छोडऩे पर विचार कर रहे थे लेकिन 2016 में उन्होंने कंपनी में रुकने का फैसला किया। इस समय फेसबुक गलत सूचनाओं और चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप जैसे विवादों से जूझ रही थी।
 PunjabKesari

कॉक्स 13 साल पहले फेसबुक से जुड़े थे और न्यूज फीड फीचर को निर्मित करने में मदद की थी। एक साल से भी कम समय में उन्हें फेसबुक के सभी एप समेत इंस्टाग्राम , व्हाट्सएप और मैसेंजर की जिम्मेदारी दे दी गई थी। डेनियल्स फेसबुक से करीब 9 साल पहले जुड़े थे। वर्तमान में वह व्हाट्सएप प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। अब फेसबुक के वरिष्ठ अधिकारी विल काथकार्ट व्हाट्सएप की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News