इटली में तूफान में मरने वाले दो लोगों में भारतीय भी शामिल

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 10:33 PM (IST)

रोम: भीषण तूफान के चलते इटली की राजधानी के बाह्य क्षेत्र में मरने वाले दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल है। तूफान के चलते पेड़ उखड़ गए, इमारतों को नुकसान पहुंचा तथा शहर के उत्तर में बाढ़ आ गई। तूफान से हुई घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं।  

स्थानीय मीडिया में आज आई खबरों में कहा गया कि कल रोम के पश्चिम में तटीय शहर लाडिसपोली में एक चर्च का अग्रभाग गिरने और उसकी चपेट में आने से 47 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। दूसरी घटना में तूफान से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक सेसानो शहर में एक पेड़ गिरने से सेना के 74 वर्षीय सेवानिवृत्त एक कर्नल की मौत हो गई। लाडिसपोली के मेयर क्रेसींजो पल्लिआेत्ता ने कहा कि तटीय शहर में 10 लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की हाल गंभीर है। करीब 100 इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News