बलूचिस्तान में पाक सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला, 2 की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 10:43 AM (IST)

 पेशावरः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तटीय जिले ग्वादर में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक वाहन पर किए गए हमले में नौसेना के दो कर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। पाकिस्तानी नौसेना का वाहन शनिवार को उस समय अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आया जब वह गंज से ग्वादर जिले में जेवनी जा रहा था।   हमले में मारे गए नौसैनिकों की पहचान नाविक सोहेल और नाई का काम करने वाले नोमान व घायल की पहचान रजा के रूप में हुई है।

 

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्वादर के सहायक आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) अतहर अब्बास ने कहा कि जिस इलाके में हमला हुआ है, वहां घेराबंदी कर दी गई है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दो दिन पहले ही प्रांत के सिबी के पास तंदोरी में एक बम विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News