अमेरिका में फिर दिनदहाड़े गोलीबारी, टेक्सास के शॉपिंग सेंटर में फायरिंग से दो की मौत
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 11:13 AM (IST)
International Desk: टेक्सास में एक व्यक्ति ने डलास के उत्तर में स्थित एक 'शॉपिंग सेंटर' में मंगलवार को पांच लोगों पर गोलियां चलाईं जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कैरलटन पुलिस प्रमुख रॉबर्टो अरेडोंडो ने बताया कि यह अचानक हुई घटना नहीं थी और हमलावर उन दोनों लोगों को जानता था जिनकी गोली लगने से मौत हो गई।
🇺🇸 Gunman opened fire during a business meeting at a Carrollton, Texas shopping center, killing 2 and injuring 3. Suspect Seung Han Ho, 69, is in custody.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 5, 2026
Tragic, and yet it keeps repeating like a script.pic.twitter.com/bd1DvoO5Oh
अरेडोंडो ने कहा, ''उनके बीच कारोबारी संबंध थे। हम अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके इस कृत्य का कारण क्या था।'' पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति सेंग हान हो (69) को कुछ दूर तक पीछा करने के बाद एक दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अरेडोंडो ने बताया कि गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
