America Shooting: अमेरिका के अस्पताल में सरेआम गोलीबारी, हमलावर ने 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 09:00 AM (IST)
America Shooting : अमेरिका में आम नागरिकों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी (Mass Shooting) की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला डेलावेयर राज्य के सबसे बड़े शहर विलमिंगटन से सामने आया है। यहां मंगलवार (16 जून 2026) की दोपहर एक सिरफिरे हमलावर ने विलमिंगटन अस्पताल (Wilmington Hospital) के भीतर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस जानलेवा हमले में दो लोगों को गोली लगी जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर की तलाश जारी है। विलमिंगटन पुलिस प्रमुख विल्फ्रेडो कैम्पोस ने मंगलवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विलमिंगटन अस्पताल में गोलीबारी की सूचना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मिली।
New video shows a heavy police response at a Wilmington, Delaware hospital following a shooting that left one person dead and another injured. The suspect remains at large. pic.twitter.com/FB4zKxl7Uy
— WORLD NEWS (@klrnco) June 17, 2026

उन्होंने पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की और ना ही गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की हालत के बारे में कोई जानकारी दी। वहीं कैम्पोस ने बताया कि जांचकर्ता हमलावर की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इमारत से कैसे बाहर निकला।
🚨 #AlertaADN
— adn Noticias (@adnnoticiasmx) June 16, 2026
🚔🏥 Se registra un gran despliegue policiaco en un hospital de Wilmington, Estados Unidos, por un tiroteo. Al momento, se reportan dos víctimas https://t.co/CPNjqXvxjH pic.twitter.com/NvTVJKzwTZ
अस्पताल का संचालन करने वाली संस्था 'क्रिस्टियाना केयर' ने ईमेल के जरिए जारी बयान में कहा कि उसने अपने आपातकालीन विभाग से मरीजों को अन्यत्र भेजना शुरू कर दिया है और वह अपने मरीजों, देखभाल कर्मियों तथा आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी उचित कदम उठा रही है।

अमेरिका के अस्पतालों में हिंसा की घटनाएं एक गंभीर समस्या बनी हुई हैं। करीब 71,000 की आबादी वाला विलमिंगटन डेलावेयर का सबसे बड़ा शहर है और यह फिलाडेल्फिया से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
