तुर्किये-सीरिया में भूकंप से 20 हजार के पार जा सकता मौतों का आकड़ा ! बर्फबारी कारण रेस्क्यू में बढ़ी दिक्कतें (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 05:25 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हालात भयावह व  बद से बदतर होते जा रहे हैं।  भूकंप से मरने वालों की संख्या 9,400 से अधिक हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने के साथ ही यह एक दशक से अधिक समय में सबसे घातक भूकंपीय घटना बन गई है। अब तक कुल 9,655 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 35 हजार से ज्यादा हो गई है। दोनों देशों की मदद के लिए 70 से भी ज्यादा देश आगे आए हैं। भारत भी 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत मदद भेज रहा है।  टर्किश और हिंदी भाषा में 'दोस्त' शब्द का इस्तेमाल होता है, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम दोस्त रखा गया है।

 

 

PunjabKesari

वहीं, तुर्किये के कई शहरों में तापमान 9 से माइनस 2 डिग्री सेलसियस पहुंच गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में लोगों को हाइपोथर्मिया होना का खतरा है। हाइपोथर्मिया में शरीर में हीट प्रोड्यूस नहीं हो पाती है जिससे बॉडी टेम्परेचर तेजी से कम होने लगता है। UN ने कहा है कि बर्फबारी और बारिश के कारण भूकंप से प्रभावित दोनों ही देशों में बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। इमरजेंसी सर्विसेज की टीमों को रेस्क्यू में काफी दिक्कत हो रही है। एपिसेंटर वाले गाजियांटेप शहर के लोगों का कहना है कि तबाही के 12 घंटे बाद भी उन तक मदद नहीं पहुंची थी।हताय प्रांत के अंताक्या शहर में भूकंप के बाद हजारों लोग बेघर हो गए। वो अलाव जलाकर अपने आपको गर्म रख रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार जा सकता है। ​​​​​तुर्किये में 7,108 लोगों की जान जा चुकी है और 34 हजार 810 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सीरिया में 2,547 लोग मारे गए और 3,849 से ज्यादा जख्मी हैं। इस तरह मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,926 हो गई है। तुर्किये में 8 हजार लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 24 हजार से ज्यादा बचावकर्मी तैनात किए हैं। यहां लगभग 3 लाख 80 हजार लोगों ने सरकारी शेल्टर और होटलों में शरण ली है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News