ईरान के सामने दो विकल्प-शांति या तबाहीः ट्रंप बोले-डील करो या और खतरनाक बमबारी को रहो तैयार

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 06:02 PM (IST)

International Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) ने ईरान को लेकर एक बेहद सख्त और चेतावनी भरा बयान दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। उन्होंने साफ कहा कि अगर ईरान पहले से तय शर्तों को मान लेता है, तो “एपिक फ्यूरी” नाम का सैन्य अभियान समाप्त किया जा सकता है और हालात सामान्य दिशा में लौट सकते हैं।

PunjabKesari

ट्रंप के अनुसार, समझौते की स्थिति में Strait of Hormuz को सभी देशों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसमें खुद ईरान भी शामिल होगा। यह जलडमरूमध्य वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया की बड़ी मात्रा में तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरती है। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौते को नहीं मानता, तो अमेरिका बड़े पैमाने पर और पहले से ज्यादा तीव्र सैन्य कार्रवाई शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बमबारी का स्तर और तीव्रता पहले से कहीं ज्यादा होगी।

 

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश में ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान सहमत हो जाता है तो “एपिक फ्यूरी” खत्म हो जाएगा और प्रभावी नाकेबंदी हटा ली जाएगी। लेकिन अगर वह इनकार करता है, तो स्थिति और अधिक खतरनाक रूप ले सकती है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बातचीत जारी है और दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News