अमेरिका: इलिनोइस में अमोनिया ले जा रहा ट्रक पलटा, कई लोगों की मौत
punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 09:19 PM (IST)

ट्यूटोपोलिस: अमेरिका के इलिनोइस में ‘अमोनिया' ले जा रहे ट्रक के पलटने के बाद गैस के लीक होने से कई लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद आनन-फानन में इलाके के निवासियों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 25 मिनट पर ट्यूटोपोलिस के निकट यूएस हाइवे 40 पर हुई। पुलिस ने कहा कि अमोनिया रिसाव के कारण, दुर्घटना के लगभग एक मील के दायरे से लोगों को निकालने का आदेश दिया गया था। बयान में कहा गया है, “अब तक, कई लोगों की मौत हो चुकी है।” हालांकि मौतों की संख्या की जानकारी नहीं दी गई।