इटली में पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 मौत, 37 घायल

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 05:09 AM (IST)

रोमः इटली के टस्कनी प्रांत में एक राजमार्ग पर पर्यटक बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई और 37 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार मध्य टस्कनी के मोंटेरीगियोनी शहर के पास बुधवार सुबह दो मंजिला बस दुर्घटना में मारी गई 40 वर्षीय महिला टूर गाइड थी। इटली में रूसी दूतावास ने कहा कि घायलों में 19 रूसी नागरिक है।

दुर्घटना में आर्मेनिया, कजाकिस्तान, यूक्रेन, बेलारूस, मोल्दोवा, जॉर्जिया और रोमानिया के नागरिक भी घायल हुए है। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में घायल 33 लोगों को दो स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। चार अन्य को मामूली चोटें आई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News