तीन ऐस्ट्रनॉट्स 5 महीने के अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 05:12 PM (IST)

बायकोनूर(कजाखस्तान): अमरीका के दो और रूस का एक अंतरिक्ष यात्री 5 महीने के अभियान पर आज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे। वे कजाखस्तान में बायकोनूर कोस्मोड्रोम से रवाना हुए थे।
PunjabKesari
रूस की रोसकोस्मोस अंतरिक्ष एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में बताया कि सोयूज एमएस-06 अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर सफलतापूर्वक आईएसएस पहुंचा। रूसी एजेंसी के एलेक्जेंडर मिसुर्किन और नासा के मार्क वैंदे हेइ तथा उनके अनुभवी सहकर्मी जोए अकाबा को ले जाने वाले सोयूज एमएस-06 रॉकेट का स्थानीय समयानुसार आज सुबह 3:17 बजे बायकोनूर से प्रक्षेपित किया गया था। इन अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस में इटली के पाओलो नेस्पोली, रूस के सर्गेइ रियाजांस्की और अमरीका के रैंडी ब्रेस्निक का साथ मिलेगा।  
PunjabKesariजून 2010 के बाद यह पहला मौका है जब अमरीका के दो अंतरिक्ष यात्री रूस के बायकोनूर से एक अभियान पर एक साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए हैं।अकाबा (50) ने दो से ज्यादा अभियानों में अंतरिक्ष में करीब 138 दिन बिताए हैं जबकि 50 वर्षीय वैंदे हेइ ने अंतरिक्ष यात्री के तौर पर प्रशिक्षण लेने से पहले इराक में अमरीकी सेना में सेवाएं दी हैं।अपने दूसरे अभियान के तहत आईएसएस जाने वाले 39 वर्षीय मिसुर्किन की भी सैन्य पृष्ठभूमि है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News