ये है दुनिया का अनोखा और विचित्र मगरमच्छ, ये है इसकी खासियत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 24, 2018 - 03:20 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः मगरमच्छ एक बहुत ही खतरनाक जीव माना जाता है। ऐसे में हैरानी यही सोच कर होती है कि इतने खतरनाक जीव को कोई अपने घर में कैसे पाल लेता है। वर्जीनिया में वन्यजीव अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने वर्जीनिया राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग में एक असामान्य मगरमच्छ को पकड़ा है। आपको बता दें वन्यजीव अधिकारियों का कहना है कि यह मगरमच्छ गैर-मूल सरीसृप है। यानि की यह रेंगने वाला मगरमच्छ नहीं है।

वर्जीनिया डिपार्टमेंट ऑफ गेम एंड इनलैंड फिशरीस ने कहा कि यह एक अमरीकी मगरमच्छ है, जिसे पहली बार गुरुवार को गेट सिटी क्षेत्र में देखा गया था। लेकिन इस मगरमच्छ को शुक्रवार की दोपहर के आसपास अधिकारियों ने पकड़ा और यह मगरमच्छ लगभग 3 फुट लंबा बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शायद ये एक पालतू मगरमच्छ है। जिसे उसके मालिक द्वारा ने या तो छोड़ दिया है या फिर वो अपने मालिक से बच निकल आया है। वर्जीनिया में मगरमच्छ को पालना लीगलहोता है, इसलिए वहां पर लोग मगरमच्छ पालते हैं


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News