दुनिया को सभ्यताओं की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहिए: शी जिनपिंग

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 04:23 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्रः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका और उसकी विदेश नीतियों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि दुनिया को सभ्यताओं की लड़ाई में नहीं फंसना चाहिए। जिनपिंग ने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए अपने संबोधन में की। शी की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कोरोना वायरस महामारी के लिए चीन की जवाबदेही तय करने की मांग करने के बाद आई है। 
PunjabKesari
शी जिनपिंग ने संयुक्त राष्ट्र के लिए अपने संबोधन में कहा, ‘‘बड़े देशों को बड़े देशों जैसे ही काम करने चाहिए।'' कोरोना वायरस इस वर्ष की शुरुआत में चीन में उभरा और पूरी दुनिया में फैल गया जिससे अब तक लगभग 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News