दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग में ट्रेन सर्विस शुरू

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2016 - 06:07 PM (IST)

जिनेवाः स्विट्जरलैंड में बनी दुनिया की सबसे लंबी टनल में रविवार को रेगुलर रेल सर्विस शुरू हो गई। रेल के जरिए ज्यूरिख से लुगानो तक यात्रियों को ले जाया गया। इसको बनाने में 17 साल लगे। इस पर करीब 80 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। गॉटहार्ड बेस टनल (GBT) 57 किलोमीटर लंबी है और आल्प्स पहाड़ों के 2.3 किलोमीटर नीचे बनी है। इसी साल जून में GBT का सेरेमोनियल इनॉग्रेशन किया गया था।

इस इनॉग्रेशन में जर्मन चांसलर एंजेला मॉर्केल और फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रैंकोइस हॉलैंड जैसी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस टनल ने जापान की 53.9 किलोमीटर लंबी सीकान टनल को पीछे छोड़ दिया है।  यह सुरंग सी लेवल से 550 मीटर ऊपर और स्विट्जरलैंड के सबसे ऊंचे माउंटेन क्रेस्ट से 2300 मीटर नीचे है।  पहाड़ों के ऊपर का तापमान जीरो डिग्री और सुरंग के अंदर 46 डिग्री रहता है। सुरंग के ट्रैक के स्लैब को बनाने के लिए 125 मजदूरों ने 43800 घंटों तक काम किया।

ज्यूरिख से नॉर्थ इटली के मिलान के बीच अब 2 घंटे चालीस मिनट का समय लगेगा। यह पहले के मुकाबले एक घंटे कम होगा। इस सुरंग को 2600 लोगों ने 17 साल तक लगातार काम कर करके बनाया। बता दें कि इस सुरंग की पहली यात्रा के लिए 1,30,000 लोग तैयार थे लेकिन 500 लोगों को लॉटरी से चुना गया। सेरेमोनियल इनॉग्रेशन में जर्मन चांसलर एंजेले मॉर्केल और फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रैंकोइस हॉलैंड भी शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News