संयुक्त राष्ट्र ने एेसे किया महिलाओं का अपमान, हो रही खिंचाई

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2016 - 01:05 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र द्वारा महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए कार्टून कैरेक्टर वंडर वूमेन का इस्मेताल करने पर उसकी कई नेताओं ने आलोचना खूब खिंचाई की है। आलोचना कर रहे लोगों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र ( यू.एन. ) ने ऐसा करके महिलाओं का अपमान किया है। हालांकि इन आलोचनाओं के बचाव में उतरे में यू.एन. ने अपने फैसले का फिर से समर्थन करते हुए इसको सही बताया है।

यू.एन. के इस फैसले की आलोचना करने वालों में इसके भावी महासचिव और पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटरेस का नाम भी शामिल है। उनका कहना है कि यू.एन. के इस फैसले से उन महिला समूहों को काफी ठेस पहुंची है जो डिप्लोमेट-इन-चीफ.के तौर पर पहली महिला को चुनने लिए कैंपेन चला रहे थे। वहीं She4SG की लीडर शाजिया रफी ने भी यू.एन. के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।

उन्होंने यूएन की आलोचना करते हुए कहा है कि एक कार्टून कैरेक्टर के जरिए यू.एन. महिला सशिक्तकरण को दर्शा रहा है, जबकि दुनिया में कई ऐसी महिलाएं मौजूद हैं जो इसकी पहचान बन सकती हैं। उनका कहना है कि यूएन इन महिलाओं में से किसी को भी चुन सकता था।



सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News