पाकिस्तान में 317 अरब के चीनी प्रोजेक्ट को बड़ा झटका; तरबेला बांध का सुरक्षा किला ध्वस्त, जल सैलाब के बाद आपातकाल घोषित (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2026 - 02:37 PM (IST)

Islamabad: पाकिस्तान के तरबेला बांध के पांचवें विस्तार जलविद्युत प्रोजेक्ट (टी-5) में सोमवार, 9 नवंबर को बड़ा निर्माण हादसा हुआ। संपर्क सुरंग की खुदाई के दौरान चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे पानी तेजी से निर्माणाधीन बिजलीघर और सुरंग वाले क्षेत्र में घुस गया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में पानी और मलबे का तेज बहाव दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण (वापडा) ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, प्राधिकरण ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें पूरी सुरंग और परियोजना के ढहने का दावा किया जा रहा है। वापडा के अनुसार, निर्माणाधीन स्थल पर चट्टानें खिसकने से पानी घुसा था, लेकिन मुख्य सुरंग, बिजलीघर, टेलरेस कल्वर्ट और स्विचयार्ड के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबरें गलत हैं।

 

वापडा के मुताबिक, हादसे के दौरान परियोजना में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी की मौत नहीं हुई और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। निर्माण स्थल में घुसे पानी को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिजलीघर वाले क्षेत्र को सुखाने के लिए भी काम किया जा रहा है। घटना के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना इंजीनियर और ठेकेदार की टीम हादसे के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि निर्माण कार्य दोबारा कब शुरू होगा।

 

चीनी सहयोग से बन रहा 1,530 मेगावाट का प्रोजेक्ट
तरबेला  बांध का पांचवां विस्तार प्रोजेक्ट पाकिस्तान की महत्वपूर्ण जलविद्युत योजनाओं में शामिल है। इसमें चीन की कंपनी पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियां निर्माण कार्य में शामिल हैं।  इस परियोजना का उद्देश्य तर्बेला बांध की पांचवीं सुरंग का इस्तेमाल कर करीब 1,530 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता विकसित करना है। इस परियोजना पर एक अरब डॉलर से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसे मूल रूप से 2026 तक पूरा किया जाना था, लेकिन लगातार देरी के कारण अब इसकी समयसीमा 2028 तक पहुंच गई है।

 

82 अरब से बढ़कर 317 अरब रुपए हुई लागत
टी-5 परियोजना की सबसे बड़ी चिंता इसकी लगातार बढ़ती लागत है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस पर करीब 82 अरब पाकिस्तानी रुपए खर्च होने थे, लेकिन  अब यह बढ़कर लगभग 317 अरब रुपए हो चुकी है। इस तरह परियोजना की लागत में करीब 235 अरब रुपए की हुई है। प्रतिशत के हिसाब से यहशुरुआती अनुमान से लगभग 286 प्रतिशत अधिक है। यानी परियोजना पर अब मूल बजट के मुकाबले लगभग चार गुना खर्च होने का अनुमान है। इससे पहले 2025 में परियोजना के अस्थायी सुरक्षात्मक बांध (कॉफरडैम) के ढहने की घटना भी हुई थी। इस मामले की जांच में ठेकेदार, सलाहकार और वापडा से जुड़े स्तरों पर ेइस परियोजना में देरी पाकिस्तान की बिजली व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय है। इसके पूरा होने पर राष्ट्रीय बिजली ग्रिड को 1,530 मेगावाट अतिरिक्त जलविद्युत क्षमता मिलने की उम्मीद है।

 

लेकिन लगातार निर्माण संबंधी समस्याओं के कारण यह लाभ मिलने में और देरी हो सकती है। जलविद्युत उत्पादन -9क्षमता समय पर विकसित नहीं होने से पाकिस्तान को बिजली की मांग पूरी करने के लिए महंगे ईंधन आधारित बिजली उत्पादन पर अधिक निर्भर रहना पड़ सकता है। इससे बिजली उत्पादन की लागत, सरकारी वित्तीय दबाव और बिजली क्षेत्र के पहले से मौजूद संकट पर असर पड़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News