'अपराधियों को जल्द कीमत चुकानी होगी' – लारीजानी की हत्या को लेकर ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 10:41 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस हमले का बदला लिया जाएगा और “न्याय जरूर होगा।” मोजतबा खामेनेई ने अपने बयान में कहा कि हर खून की एक कीमत होती है, जिसे अमेरिका और इजराइल को चुकानी होगी। निश्चित रूप से न्याय किया जाएगा।

हमले को बताया ‘आतंकवादी कार्रवाई’

उन्होंने इस हमले को “आतंकवादी कृत्य” बताते हुए कहा कि यह दुश्मनों की दुश्मनी को दर्शाता है। इससे ईरान की जनता का हौसला और मजबूत होगा।

लारिजानी की मौत के बाद बढ़ा तनाव

बता दें अली लारीजानी की मौत एक एयर स्ट्राइक में हुई थी। ईरान का आरोप है कि यह हमला अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया। वहीं इस घटना के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News