पाक में लश्कर-ए-झंगवी का आखिरी प्रमुख कमांडर गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2015 - 10:17 AM (IST)

लाहौर:पाक पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-झंगवी के आखिरी प्रमुख कमांडर हारून राशिद भट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके सिर पर 25 लाख रुपए का ईनाम था।
एल.ई.जे. प्रमुख मलिक इशाक की मौत के बाद उसके 2 बेटे और 11 अन्य कार्यकर्ता पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ में इस वर्ष जुलाई में पुलिस के साथ गोलीबारी में मारे गए थे।