अमेरिका में हेल्थ सेक्टर की सबसे बड़ी हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2023 - 08:23 PM (IST)

लॉस एंजिलिस : बुधवार सुबह 75,000 से अधिक कैसर परमानेंट कर्मचारियों ने काम से किनारा करते हुए हड़ताल कर दी है। वर्जीनिया, कैलिफ़ोर्निया और तीन अन्य राज्यों में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के वेतन और स्टाफ की कमी को लेकर हड़ताल हुई, जिसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा हड़ताल कहा जा रहा है।

‘कैसर परमानेंट' अमेरिका का सबसे बड़े बीमाकर्ता एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवा परिचालक है जिसके अंतर्गत 39 अस्पतालों का संचालन होता है। यह गैर लाभकारी कंपनी है और कैलिफोर्निया के ओकलैंड से संचालित होती है तथा 1.3 करोड़ लोगों को बीमा कवर देती है। 

PunjabKesari

‘कैसर परमानेंट कर्मचारी संघ' ने कैलिफोर्निया, कोलोरोडो, ऑरेगन और वाशिंगटन में तीन दिन के लिए और वर्जीनिया एवं वाशिंगटन डीसी (राष्ट्रीय राजधानी) में एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है। इस संघ से करीब 85 हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं। हड़ताल में लाइसेंसधारी पेशेवर नर्स, घर में स्वास्थ्य सेवा देने वाले सहायक, अल्ट्रासाउंड करने वाले कर्मियों के अलावा रेडियोलॉजी तकनीशियन, सर्जरी और फार्मेसी विभाग में कार्यरत कर्मी शामिल हैं।

बता दें कि अगस्त में कैसर श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियनों ने $25 प्रति घंटा न्यूनतम वेतन के साथ-साथ पहले दो वर्षों में प्रत्येक वर्ष 7% और उसके बाद के दो वर्षों में प्रत्येक वर्ष 6.25% की वृद्धि की मांग की। उनका कहना है कि कर्मचारियों की कमी से अस्पताल प्रणाली का मुनाफा तो बढ़ रहा है, लेकिन मरीजों को नुकसान हो रहा है और अधिकारी बातचीत के दौरान गलत इरादे से सौदेबाजी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News