जापानी स्टार ने बताया पॉर्न फिल्मों का ये सच
punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 04:10 PM (IST)

टोक्योः जापानी पॉर्न स्टार साकी कोजाई ने स्क्रीन पर लोगों को कामुक करने करने वाली पॉर्न स्टार्स का दर्द बयान करते हुए बताया कि इन लड़कियों की असल हालत न तो लोग जानते हैं और न जानना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से पॉर्न इंडस्ट्री में नहीं गईं, बल्कि उन्हें जबरन इस धंधे में धकेला गया था। जापानियों में पॉर्न फिल्मों का बहुत क्रेज है। पॉर्न को लेकर उनका नजरिया बहुत ही लिबरल है, लेकिन पॉर्न इंडस्ट्री के डरावने चेहरे पर शायद ही कभी बात होती है। पॉर्न आर्टिस्ट्स के नाम के आगे स्टार जरूर लगा होता है, पर उनकी जिंदगी में अंधेरे के सिवा कुछ नहीं होता।न पॉर्न इंडस्ट्री की लड़कियों को इंसान समझा जाता है।
पॉर्न फिल्मों में लड़कियों से उनकी मर्जी के खिलाफ ब्रूटल सैक्स करवाया जाता है। इसे लेकर इंडस्ट्री ने बिना शर्त माफी भी मांगी थी। जापान में अक्सर ऐसे एजैंट गिरफ्तार होते रहते हैं जो लड़कियों से जबरन पॉर्न फिल्में करवाते हैं। साकी की तरह उन लड़कियों को भी लगता है कि वो मॉडलिंग करने जा रही हैं, लेकिन स्टारडम के लालच में धोखा खा जाती हैं। साकी कोजाई ने बताया कि उनको एक मॉडल स्काउट ने जॉब ऑफर दिया, तो साकी को लगा कि वह अब इस दलदल से निकल सकेंगी और उनका ख्वाब पूरा होने वाला है लेकिन सपने टूटने के लिए एक लम्हा ही काफ़ी होता है।
साकी कोजाई के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। अपने पहले शूट के लिए जब साकी कोजाई लोकेशन पर पहुंची तब आस-पास खड़े 15-20 लोग उसके कपड़े उतारने का इंतजार कर रहे थे। वह अपने कपड़े नहीं उतार पाई, वह सिर्फ रोए जा रही थी, लेकिन वहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं था।एक और महिला ने बताया कि उसे भी धोखे से इस काम के लिए फंसाया गया। एक एजैंसी से उसे सिंगर बनाने का वादा किया। कॉन्ट्रेक्ट भी साईन हुए, लेकिन असलियत में वो कॉन्ट्रेक्ट पॉर्न फ़िल्म का था। 30 साल की साकी अब उन लड़कियों में शामिल हैं, जो पॉर्न के डरावने साए से बाहर आकर आवाज़ उठा रही हैं। जापान में हर साल 30 हजार पॉर्न फिल्में बनती हैं। इंटरनैट के इस दौर में पॉर्न पर रोक नहीं लग सकती, लेकिन जिस तरह साकी अपनी पिछली एजैंसी पर केस करने जा रही हैं, वो हौसला काबिले तारीफ है।