सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, जानिए भारत में कब मनाई जाएगी Eid
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 11:07 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः सऊदी अरब में बुधवार, 18 मार्च को रमजान का 29वां दिन था, लेकिन वहां ईद का चांद नजर नहीं आया। सऊदी के सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही लोगों से ‘शव्वाल’ का चांद देखने की अपील की थी। सऊदी में चांद दिखने के आधार पर ही भारत में ईद की संभावित तारीख तय होती है, इसलिए यह खबर काफी अहम है।
सऊदी अरब में चांद देखने की कोशिश
सऊदी अरब में उम्मीद थी कि 29वें रोजे के बाद चांद दिख जाएगा और रमजान खत्म हो जाएगा। वहां के सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से शाम को चांद देखने को कहा। रमजान की शुरुआत 18 फरवरी से हुई थी, यानी एक महीने का समय पूरा हो चुका था।
कैसे देखा जाता है ईद का चांद?
ईद का चांद देखने की प्रक्रिया इस तरह होती है। सूर्यास्त के बाद आसमान में चांद ढूंढा जाता है। लोग नंगी आंखों या दूरबीन (टेलीस्कोप) का सहारा लेते हैं। खराब मौसम होने पर आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस बार सऊदी अरब में सभी कोशिशों के बावजूद चांद दिखाई नहीं दिया।
अब क्या होगा?
चूंकि 29वें दिन चांद नहीं दिखा, सऊदी अरब में गुरुवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। रमजान के 30 दिन पूरे होने के बाद अगले दिन ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।
भारत में कब होगी ईद?
भारत में अभी ईद की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान इस प्रकार है, 19 मार्च (गुरुवार) को चांद दिखने की संभावना कम है। 20 मार्च (शुक्रवार/शनिवार के आसपास) को चांद दिख सकता है।
तारीख का पूरा गणित
-
अगर 19 मार्च की शाम को चांद दिख गया → ईद 20 मार्च को
-
अगर 19 मार्च को चांद नहीं दिखा → 30 रोजे पूरे होंगे
→ ऐसे में ईद 21 मार्च (शनिवार) को मनाई जाएगी
क्यों जरूरी है यह जानकारी?
सऊदी अरब में चांद दिखने का असर कई देशों पर पड़ता है। भारत समेत दक्षिण एशिया के देश इसी आधार पर तैयारी करते हैं साथ ही ईद की खरीदारी और त्योहार की योजना इसी के अनुसार तय होती है।
