यहां 15 मिनट 200 मगरमच्छों के साथ मौत के पिंजरे में रहते हैं लोग..!! (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2016 - 01:45 PM (IST)

सिडनी: अगर कभी कोई कुत्ता सामने आ जाए तो भी अधिकतर लोग डर के मारे कांप उठते हैं। जरा सोचिए अगर आपके आस पास मगरमच्छ घूमें तो आप क्या करेंगे। कुछ ऐसा ही माहौल होता है ऑस्ट्रेलिया के क्रॉकोसॉरस कोव डार्विन का।

क्रॉकोसॉरस कोव डार्विन 2008 में शुरू हुआ था। इसमें करीब 200 बड़े मगरमच्छ हैं। इसमें कुछ खारे पानी के मगरमच्छ भी हैं। यहां पर दुनिया भर से लोग मगरमच्छ देखने के लिए आते हैं। मौत का पिंजरा इसे केज ऑफ डेथ (मौत का पिजंरा) कहा जाता है। इसमें लोगों को एक शीशे के बक्से में बंद करके पानी में डाल दिया जाता है, जिस पानी में भारी भरकम बड़ा सा मगरमच्छ होता है।

ट्रेनर लगातार मगरमच्छ को कुछ न कुछ खिलाता रहता है। इस तरह से आप मगरमच्छ को पानी में इधर से उधर जाते देख सकते हैं। इसके अलावा ट्रेनर की कोशिश रहती है कि वह मगरमच्छ को आपके अधिक से अधिक नजदीक पहुंचा सके, ताकि आप उसे अच्छे से देख सकें। यहां आपको 15 मिनट के लिए पानी में मगरमच्छ के साथ रखा जाता है। शीशे के बक्से में एक या दो व्यक्ति ही एक बार में पानी में जा सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप किसी भी मगरमच्छ को हर तरफ से यानी 360 डिग्री से देख सकते हैं।



सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News