10 साल के लड़के का वजन हाथी के बराबर !

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2017 - 05:56 PM (IST)

जकार्ता:10 साल के एक लड़के का वजन लगभग हाथी के बराबर है। ये एक जगह बैठ जाता है तो उसे उठने में भी दिक्कत होती है। इंडोनेशिया के रहने वाले इस लड़के का नाम आयरा सोमांत्री है। जो दिन में ही नहीं रात में भी कई बार खाना खाता है। अगर खाना न दिया जाए तो चिल्लाने लगता है। डाइटिंग करने के बाद उस लड़के का वजन लगभग 191 किलो (30 stone) है। अभी भी उसे खाने की लत है वह करीब 5 किलो चावल हर रोज खाता है।

उसके पिता का कहना है कि वो लगभग 3 आदमी का खाना अकेले खा जाता है। मांस मछलियां और नूडल्स खाने के बाद भी वह भूखा महसूस करता है। उसके लिए कपड़े भी नहीं मिल पाते हैं, इसलिए वो नीचे एक कपड़ा बांधे रहता है। पिता का कहना है कि उसे भूख लगते ही चिल्लाने लगता है हमें न चाहते हुए उसे कुछ खाने के लिए देना ही पड़ता है।

हालांकि इतना खाने से उसकी मौत भी हो सकती है लेकिन जब उसे भूख लगती है तो वो किसी की नहीं सुनता है। अपने मोटापे के कारण वो स्कूल भी नहीं जा पाता है। हाल में ही उसने अपना वजन 16 किलो घटाया लेकिन यह उसके लिए काफी नहीं है। उसे नहाने से लेकर सोने तक हर काम में दिक्कत होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News