नाबालिग छात्र से सेक्स करती रही अध्यापिका, स्कूल को बताया दोषी

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 01:59 PM (IST)

वॉशिंगटनः  अध्यापिका द्वारा अपने एक छात्र के साथ सेक्स रिलेशन्स का अजीब मामला सामने आया है। अमेरिका के एक स्कूल में पढ़ाने वाली इस अध्यापिका ने पहले अपने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर इस गलती के लिए स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा दिया।

24 साल की मैरी बेथ हेग्लिन ने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात को सबके सामने कबूल किया है। मैरी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने 2015-16 में 17 साल के स्टूडेंट के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन साथ ही उनका कहना है कि इसके लिए स्कूल प्रशासन जिम्मेदार है, जो उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक पाया। मैरी हेग्लिन ने कहा, "स्कूल वालों को हम दोनों के रिलेशनशिप के बारे में पता था, फिर भी उन्होंने नहीं रोका,"स्कूल प्रशासन नहीं चाहता था कि स्कूल का नाम खराब हो।"

मैरी ने बताया कि उन दोनों ने अक्टूबर में पहली बार संबंध बनाए थे। बीते शुक्रवार हेग्लिन को नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 2 साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद शनिवार को उन्हें 17 वर्षीय लड़के से दूर रहने की शर्त पर छोड़ दिया गया।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News