ईरान के साथ अगले दो दिनों में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है, डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में कही बड़ी बात
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 09:30 PM (IST)
नेशनल डेस्क : न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अगले दो दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है।
ट्रंप के हवाले से कहा गया है, "आपको सच में वहीं रहना चाहिए, क्योंकि अगले दो दिनों में कुछ हो सकता है, और हम वहां जाने के लिए ज़्यादा इच्छुक हैं।"
ट्रंप ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर इस मामले में बातचीत के जरिए बुहत अच्छा काम कर रहे है और इसलिए इसी वजह से हम वहां दोबारा जा सकते है।
