स्वीडन पुलिस ने मस्जिद के बाहर कुरान जलाने को दी मंजूरी, हिंसा और तनाव बढ़ने का अंदेशा
punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 01:41 PM (IST)

जालंधर: स्वीडिश पुलिस मुस्लिमों की तीन दिवसीय ईद अल-अधा की छुट्टी से पहले स्वीडिश पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को स्टॉकहोम की मुख्य मस्जिद के बाहर मुसलमानों की पवित्र पुस्तक कुरान को जलाने की इजाजत दे दी है, जिसके बाद भारी तनाव और हिंसा की आशंका जाहिर की जा रही है। मीडिया एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट के आदेशों के बाद ही पुलिस ने कुरान को जलाने की अनुमति दी है। स्वीडन पुलिस ने ऐसी योजना बना रहे एक व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन की अनुमति भी दी है। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश है। स्वीडन की पुलिस ने ऐसी योजना बना रहे एक व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन की अनुमति भी दे दी है।
कोर्ट में ऐसा पहुंचा था मामला
दरअसल इस साल जनवरी महीने में स्वीडन में स्थित तुर्की के दूतावास के बाहर कुछ लोगों ने कुरान को जलाया था। जिसके बाद स्वीडन सहित दुनिया के कई देशों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किए गये थे। वहीं कई इस्लामिक देशों ने स्वीडन के सामानों की खरीदारी पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला भी किया था। इस घटनाक्रम के बाद स्वीडन की पुलिस ने कुरान जलाने पर रोक लगा दी थी। कुरान जलाने का मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने पुलिस के प्रतिबंध वाले आदेश को खारिज कर दिया।
इस्लामी देशों में पहले भी मचा था बवाल
पुलिस ने स्टॉकहोम में कुरान जलाने की अनुमति देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था, कि कुरान के जलाए जाने की घटना के बाद स्वीडन हमलों का एक प्रमुख लक्ष्य बन गया है। जनवरी की घटना की कई इस्लामी देशों, विशेषकर तुर्किये ने कड़ी निंदा की थी। तुर्की ने स्वीडन के नाटो में शामिल होने की कोशिश को भी रोक दिया था। स्वीडन के राजनीतिक नेताओं ने कुरान जलाने की आलोचना की है लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का बचाव भी किया है।