ट्रंप के आसपास फिर बरसी गोलियां! हमलावर बोला- ‘मैं ईसा मसीह हूं’, सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 12:04 PM (IST)
Washington: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में शनिवार को व्हाइट हाउस के पास अचानक गोलीबारी से हड़कंप मच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय व्हाइट हाउस की सुरक्षा जांच चौकी के पास एक युवक ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ‘यूएस सीक्रेट सर्विस’ के अनुसार, घटना शाम करीब छह बजे सेवनटींथ स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके में हुई। एजेंसी ने बताया कि संदिग्ध ने अपने बैग से हथियार निकाला और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। घायल हमलावर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, उसकी पहचान 21 वर्षीय नासिरे बेस्ट के रूप में हुई है।
🚨 CHAOS OUTSIDE THE WHITE HOUSE: SHOTS FIRED — TRUMP RUSHED TO SAFETY!
— Paul White Gold Eagle (@PaulGoldEagle) May 24, 2026
‼️ A gunman reportedly opened fire near White House Gate 17 around 6PM, sending security into instant action!
🔥 Three shots were fired before Secret Service agents returned fire and took the suspect down… pic.twitter.com/a34cY9YQ9Z
जांच में सामने आया कि नासिरे बेस्ट पहले भी व्हाइट हाउस सुरक्षा से जुड़ी घटना में पकड़ा जा चुका था। जुलाई 2025 में उसने बिना अनुमति व्हाइट हाउस की एक अन्य जांच चौकी में घुसने की कोशिश की थी। उस समय उसने खुद को “ईसा मसीह” बताया था और कहा था कि वह गिरफ्तार होना चाहता है। बाद में अदालत ने उसे उस इलाके से दूर रहने का आदेश दिया था। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हुआ है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे हमलावर की गोली लगी या जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि उसका कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के समय ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। बताया गया कि उनका सप्ताहांत न्यू जर्सी स्थित गोल्फ क्लब में बिताने का कार्यक्रम था, लेकिन उन्होंने अंतिम समय में व्हाइट हाउस में रुकने का फैसला किया।
UPDATE: The gunman who opened fire near the White House has died in the hospital after the U.S. Secret Service shot him. https://t.co/E9CLYGYCLI pic.twitter.com/jrVOIgE9yr
— DC News Now (@DCNewsNow) May 24, 2026
व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों ने कई गोलियां चलने की आवाज सुनने की पुष्टि की। इसके बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर भेज दिया गया।एफबीआई निदेशक काश पटेल (Kash Patel) ने कहा कि एजेंसी की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है। यह पिछले एक महीने में तीसरी बार है जब ट्रंप के आसपास गोलीबारी की घटना हुई है। इससे पहले अप्रैल में व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के कार्यक्रम के दौरान और मई की शुरुआत में वॉशिंगटन मोन्यूमेंट के पास भी ऐसी घटनाएं सामने आई थीं। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस और आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
