चार देशों की यात्रा पर लक्जमबर्ग पहुंची सुषमा स्वराज
punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 12:52 AM (IST)
लग्जमबर्ग सिटी: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार देशों की यात्रा के तीसरे चरण में मंगलवार को लक्जमबर्ग पहुंचीं। इसी के साथ वह इस यूरोपीय देश की यात्रा करने वाली भारत की पहली विदेश मंत्री बन गई हैं।
First ever official visit by an India Minister of External Affairs! EAM @SushmaSwaraj was warmly received in the Grand Dutchy of Luxembourg on her arrival. India and Luxembourg are celebrating 70 years of establishment of diplomatic relations. pic.twitter.com/VJ7nkcMu3P
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) June 19, 2018
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा , ‘‘ भारत की विदेश मंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा। सुषमा स्वराज का लक्जमबर्ग पहुंचने पर भव्य स्वागत। ’’ भारत और लक्जमबर्ग अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। लग्जमबर्ग की यात्रा के दौरान सुषमा ग्रांड ड्यूक ऑफ लक्जमबर्ग हेनरी अल्बर्ट गैब्रियल फेलिक्स मैरी गुलोमे और प्रधानमंत्री जेवियर बेट्टल से मुलाकात करेंगी।
सुषमा फ्रांस से दो दिवसीय यात्रा पर लक्जमबर्ग पहुंची जहां उन्होंने फ्रांसीसी नेतृत्व से मुलाकात की और उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इससे पहले वह अपनी यात्रा के पहले चरण पर इटली गई थीं। अपनी यात्रा के आखिरी चरण पर सुषमा 20 से 23 जून को बेल्जियम जाएंगी।