Earthquake : फिलीपींस में आए जबरदस्त भूकंप ने मचाई तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त, रिक्टर स्केल पर 7.8 रही तीव्रता
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 07:42 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर रविवार को भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, यहां रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता का अत्यंत शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया है।
Massive 7.8 magnitude earthquake has struck the Philippines, one of the strongest earthquakes the region has experienced in recent years pic.twitter.com/gumMAMzleu
— Disaster Update (@DisasterUpdate2) June 8, 2026
10 किमी की गहराई में था केंद्र
भूकंप का केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में मापा गया है। इतनी कम गहराई पर इतने शक्तिशाली भूकंप के कारण झटके बेहद विनाशकारी महसूस किए गए हैं।
समुद्र में उठीं खतरनाक लहरें
भूकंप के तुरंत बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली और फिलीपींस के 'PHIVOLCS' संस्थान ने आगाह किया है कि समुद्र में एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों या सुरक्षित इलाकों की ओर जाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने आने वाले घंटों में बड़े आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) आने की भी आशंका जताई है।
🇵🇭🇯🇵 Footage of a collapsed building in Gensan, Philippines, following the recent earthquake of about 8.0+
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 8, 2026
In addition to that, tsunami warnings are being issued for the entire region
Source: GeoPolitics Watch (Telegram) / Writer: Oliver https://t.co/tH3iVUeBDM pic.twitter.com/ZKbtxpNHON
भूटान और भारत में भी आया था भूकंप
इससे पहले भूटान में रविवार देर रात आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके सिक्किम और उत्तरी बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए और इन राज्यों में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। 'अमेरिका भूगर्भीय सर्वेक्षण' के अनुसार, भूकंप भूटान के पुनाखा के पास रात 11.06 बजे आया था।
