नेपाल में एक हफ्ते में दूसरा बड़ा झटका, भूकंप से कई जिलों में हिली धरती

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 12:24 PM (IST)

International Desk: नेपाल में बुधवार तड़के एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) के अनुसार, सुबह 4:40 बजे (स्थानीय समय) पश्चिमी नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र सुदूरपश्चिम प्रांत के बाजहांग जिले के कोटदेवाल क्षेत्र के आसपास था, जो राजधानी काठमांडू से लगभग 900 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। भूकंप के झटके बाजुरा और दार्चुला जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

 

पिछले सप्ताह भी पश्चिमी नेपाल के लुंबिनी प्रांत के रुकुम पूर्व जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। लगातार आ रहे भूकंपों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।नेपाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें लगातार टकराती रहती हैं। इसी वजह से यह देश दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों (सीस्मिक ज़ोन-4 और ज़ोन-5) में शामिल है। यही कारण है कि यहां अक्सर छोटे और बड़े भूकंप आते रहते हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News