लंदन में 4 लोगों की चाकू घोंपकर हत्या

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 04:16 PM (IST)

लंदन: दक्षिण लंदन में एक घर में चार लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। इस बाबत एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मेट्रोपोलिटन पुलिस बल ने कहा है कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद अधिकारी बरमोंडे क्षेत्र पहुंचे।

 

घर में उन्हें तीन महिलाएं और एक पुरुष मिला जिनको चाकू घोंपा गया था। सभी चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि पांचवें शख्स को हत्या करने के शक में हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और संदिग्ध एक दूसरे को जानते थे। पुलिस ने कहा कि वे मृतकों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मृतकों की पहचान नहीं बताई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News