प्योंगयांग की यात्रा के लिए रवाना हुआ दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधिमंडल

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 01:51 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: परमाणु हथियारों से लैस उत्‍तर कोरिया व अमेरिका के बीच वार्ता को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल आज प्‍योंगयांग के लिए रवाना हो गए। पिछले महीने दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक में दोनों  प्रतिद्वंद्वियों को करीब आते हुये देखा गया। यहां तक कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी बहन को विशेष दूत के रूप में समारोह में शामिल होने के लिए भेजा था।

किम यो जोंगस कोरियाई युद्ध की समाप्ति के बाद दक्षिण कोरिया जाने वाली उत्तर कोरियाई शासक परिवार की पहली सदस्य हैं। खेल के उद्घाटन समारोह में उनकी उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर सुर्खियों में छायी रही। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन परमाणु गतिरोध को दूर करने की उम्मीद में वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच वार्ता शुरू करने के लिए प्योंगचांग खेलों का उपयोग करना चाहते हैं। परमाणु गतिरोध के कारण वैश्विक सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। इस प्रतिनिधिमंडल में पांच वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईयूआई-योंग और खुफिया प्रमुख सुह हून शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल आज प्योंगयांग की यात्रा पर रवाना होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News